Saturday, October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

Date:

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने पटवार सर्कल, बस्ती पीरदाद, जालंधर में तैनात पटवारी विश्वजीत सिंह और निजी एजेंट राकेश कुमार उर्फ सोनू को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए आज यहां स्टेट विजीलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को न्यू राजन नगर, जालंधर के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने 4 मरले का एक प्लॉट खरीदा था और इसकी सेल डीड 23.12.2024 को अपने छोटे भाई उमेश कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड करवाई थी। उसने प्लॉट के इंतकाल के लिए संबंधित पटवारी से संपर्क किया, लेकिन मामले में बार-बार देरी की गई।

दिनांक 07.10.2026 को वह प्लॉट के इंतकाल के लिए दोबारा आरोपी पटवारी विश्वदीप सिंह के पास गया। आरोपी पटवारी ने उसे अपने निजी एजेंट राकेश कुमार उर्फ सोनू से मिलने के लिए कहा, जिसने राजस्व रिकॉर्ड में जमीन का इंतकाल दर्ज करवाने के बदले 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की। मजबूरन, शिकायतकर्ता ने शुरू में 1,500 रुपये दिए, लेकिन आरोपी राकेश कुमार ने वह राशि वापस कर दी और उसे अगले दिन पूरे 5,000 रुपये लाने के लिए कहा। प्रवक्ता ने आगे बताया कि रिश्वत की मांग के संबंध में हुई बातचीत शिकायतकर्ता द्वारा रिकॉर्ड कर ली गई थी।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजीलेंस ब्यूरो रेंज जालंधर से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजीलेंस टीम ने एक जाल बिछाया, जिसके दौरान दोनों आरोपियों पटवारी और निजी एजेंट को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

इस संबंधी, दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारत ने चीन को 5-2 से हराया, जापान ने बांग्लादेश को 1-0 से मात दी, मलेशिया ने दक्षिण कोरिया को 3-1 से हराया

चंडीगढ़ /जालंधर, 29 अक्टूबर: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में...