Sunday, October 25, 2026
Sunday, October 25, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस एक्शन, ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

Date:

 

जालंधर/चंडीगढ़ : पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत थाना इस्लामाबाद, अमृतसर में तैनात ए.एस.आई. सतनाम सिंह को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्त्ता इंद्रजीत सिंह निवासी भाई मंज रोड, अमृतसर से रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्त्ता इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उसका करीबी दोस्त पारस मेहता एक वित्तीय सलाहकार है, जिसने सुनील कुमार नामक व्यक्ति के पैसे शेयर मार्कीट में निवेश किए। बाजार में गिरावट आने से सुनील कुमार को 2,00,000 रुपए का नुकसान हुआ।

इसके बाद सुनील कुमार ने पारस मेहता को अपने घर बुलाकर उससे 4 खाली चैकों पर हस्ताक्षर करवाए और उससे 6,00,000 का हलफनामा भी ले लिया। इसके उपरांत, सुनील कुमार ने थाना इस्लामाबाद में पारस मेहता के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई। इस पर पारस मेहता ने भी सुनील कुमार के विरुद्ध कमिश्नरेट अमृतसर में शिकायत दी।

सुनील कुमार द्वारा दी गई शिकायत की जांच के लिए मामला ए.एस.आई. सतनाम सिंह को सौंपा गया। ए.एस.आई. ने पारस मेहता से सम्पर्क कर बताया कि वह शिकायत उसे मार्क करवा देंगे और मामले के निपटारे के लिए 1,00,000 रुपए रिश्वत की मांग की। उन्होंने तत्काल 20,000 रुपए की पहली किस्त देने के लिए कहा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related