Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

श्री अकाल तख्त को ‘बिल्डिंग’ बताने पर बवाल:DSGMC की मांग- हरविंदर सिंह सरना को तलब कर हो सख्त कार्रवाई

Date:

 

अमृतसर—-दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) ने पूर्व अध्यक्ष हरविंदर सिंह सरना के विवादित बयानों के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यालय में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है। यह शिकायत DSGMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार आत्मा सिंह लुबाना की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपी गई।

 

प्रतिनिधिमंडल ने श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यालय में शिकायत पत्र देकर सरना के बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए आत्मा सिंह लुबाना और अन्य नेताओं ने कहा कि हाल ही में हरविंदर सिंह सरना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद जो बयान दिए, उनसे सिख समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

 

उनका आरोप है कि सरना ने श्री अकाल तख्त साहिब को केवल एक बिल्डिंग कहकर संबोधित किया, जो सिख पंथ की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का अपमान है। इसके अलावा, उन्होंने 1984 के सिख नरसंहार जैसे गंभीर मुद्दे को माफ करने योग्य बताया, जिसे DSGMC ने पूरी तरह अस्वीकार्य करार दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related