Wednesday, November 25, 2026
Wednesday, November 25, 2026

केंद्रीय कृषि मंत्री आज पंजाब दौरे पर:बाढ़ प्रभावित तीन जिलों का दौरा करेंगे, किसानों से मिलेंगे; पीएम ने सीएम मान जाना था हाल

Date:

पंजाब में आई बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब के दौरे पर हैं। वह तीन जिलों का दौरा कर किसानों से मुलाकात करेंगे। साथ ही सारी स्थिति का जायजा लेंगे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ भी मौजूद रहेंगे। कृषि मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।

दौरे के बाद शाम को करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह अमृतसर पहुंचेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से अमृतसर, कपूरथला और गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का जायज़ा लेंगे। वह किसानों से सीधे संवाद और फसल नुकसान का आकलन करेंगे।

सुबह 10:30 बजे अमृतसर के घोनेवाल गांव में बाढ़ प्रभावित किसानों से मिलेंगे। दोपहर 12 बजे गुरदासपुर के धर्मकोट रंधावा गांव में बाढ़ पीड़ित किसानों से मुलाकात करेंगे। जबकि दोपहर 1:30 बजे गुरदासपुर के बेहरामपुर गांव में किसानों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 3:15 बजे कपूरथला के बेगोवाल और शाम 5:30 बजे अमृतसर के होटल दारा रॉयल में पत्रकारों को संबोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Nvidia CEO जेन्सन हुआंग ने पत्नी को दिया धोखा, ट्रम्प का दावा- लोरी ने उन्हें कर दिया माफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए...