Sunday, May 10, 2026
Sunday, May 10, 2026

बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, हादसे में 10 लोगों की मौत

Date:

मिर्जापुर–मिर्जापुर में बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 3 की हालत गंभीर है, उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। हादसा रात 1 बजे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर कछवां के पास हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग भदोही से वाराणसी जा रहे थे।ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर पर चढ़ गया। टक्कर से ट्रॉली से उछलकर कुछ लोग 15 फीट दूर सड़क पर जा गिरे, तो कुछ नाले में चले गए।

ट्रैक्टर ट्राली पर सवार सभी मजदूर भदोही के तिउरी गांव में छत की ढलाई का काम करके वाराणसी अपने घर जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे-पीछे बाइक से मजदूरों का ठेकेदार भी चल रहा था, तभी औराई की तरफ से बेकाबू ट्रक आ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related