Thursday, September 24, 2026
Thursday, September 24, 2026

खिलौने का लालच देकर मामा ने किया 4 साल की भांजी से किया दुष्कर्म, फिर उतारा मौत के घाट

Date:

नेशनल : आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ उसके दूर के रिश्तेदार ने कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। तिरुपति जिले के पुलिस अधीक्षक एल सुब्बारायडू के अनुसार, बच्ची का मामा नागराजू (24) शुक्रवार शाम को उसे कुछ खिलाने का लालच देकर एएम पुरम गांव में एक सुनसान जगह पर ले गया और उसने वहां बच्ची के साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया, ‘‘नागराजू बच्ची के घर के पास ही रहता है और रोज उसके साथ खेलता था। कल (शुक्रवार) शाम को वह उसे एक दुकान पर ले गया और वहां से खाने-पीने का कुछ सामान खरीदा। इसके बाद वह बच्ची को उसके घर से दूर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। सुब्बारायडू ने बताया कि बच्ची को काफी देर से गायब देख कर उसके माता-पिता ने तलाश की तो उन्हें पता चला कि बच्ची को आखिरी बार नागराजू के साथ देखा गया है। फिर उन्होंने पुलिस थाने में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर नागराजू को हिरासत में ले लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीएम मोदी और अमित शाह वोटों की चोरी कर जीत रहे चुनाव – केजरीवाल

- वोट चोरी के सरगना ज्ञानेश कुमार को...