Friday, October 16, 2026
Friday, October 16, 2026

पंजाब में अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

Date:

जालंधर/चंडीगढ़ : पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान, एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अमरीका आधारित दिलप्रीत सिंह से जुड़े एक अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल के 7 मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल को खत्म किया है और उनके कब्जे से 12 पिस्तौल, 16 मैगजीन और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान करनजीत सिंह उर्फ धनी, जशनदीप सिंह उर्फ माया उर्फ छिल्लर, इश्मीत सिंह उर्फ रिशु, अमृतपाल सिंह उर्फ सपरा और दिलप्रीत सिंह उर्फ दिल, सभी छेहरटा, जिला अमृतसर के निवासी हैं, और वरिंदर सिंह उर्फ रवि तथा गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बाबा बकाला साहिब, अमृतसर के रूप में की गई है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल मध्य प्रदेश से हथियार मंगाकर विभिन्न गिरोहों को मुहैया करा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related