Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

दो ट्रकों में टक्कर से आग लगी, ड्राइवर जिंदा जला

Date:

 

बीकानेर से गुजर रहे भारत माला सड़क पर गुरुवार सुबह दो ट्रकों में जबरदस्त भिड़त हो गई इसके बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। इस आग में एक ड्राइवर जिंदा जल गया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना सुबह करीब चार बजे की है।

जामनगर-अमृतसर एक्सप्रेस हाईवे पर महाजन से आगे जैतपुर के पास एक ट्रक खराब हो गया था। हाईवे पर ही इसे खड़ा करके ट्रक ड्राइवर व खलासी ठीक करने में जुटे हुए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। एक ट्रक ड्राइवर ट्रक के अंदर ही जल गया। तीन अन्य घायल हो गए।  जो ड्राइवर ट्रक के अंदर ही जल गया, उसके नाम की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं जिस ट्रक ने पीछे से आकर टक्कर मारी थी, उस ट्रक में चालक कुलदीप सिंह निवासी रतिया व परिचालक सत्यवीर पुत्र रंग सिंह उम्र 34 साल निवासी मंडला जिला सिरसा थे।

घटना की जानकारी मिलते ही महाजन पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को पहले महाजन के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है, ऐसे में नाम की पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है कि मरने वाले का नाम क्या हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related