जालंधर–जालंधर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 किलो 564 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्तौल बरादम किया है। पुलिस ने तस्करी के लिए उपयोग कर रहे मोटरसाइकिल को जब्त किया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस की BMW गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग कर उन्हें पकड़ लिया।
जालंधर के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, रेंज की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी। सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार के मुताबिक, जानकारी मिली की दो तस्कर जसकरण सिंह और जगजीत सिंह हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने आ रहे हैं।
पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस ने जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित पटवारी ढाबा के पास जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 564 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्तौल और मोटरसाइकिल (PB-02-DE-0743) बरामद की गई।
गिरफ्तारी के बाद एक हैरान कर देने वाला वाकया हुआ। जब पुलिस आरोपियों को अपने BMW गाड़ी में बिठा रही थी, तब वे पुलिस की गाड़ी लेकर ही मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में तस्करों का पीछा किया।


