Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

अमृतसर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर:ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला की मौत,

Date:

अमृतसर जिले के हल्का मजीठा के अधीन आने वाले थाने कथू नंगल रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों के बीच अचानक हुई जोरदार टक्कर के कारण एक गंभीर दुर्घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि दोनों मोटरसाइकिल सवार एक-दूसरे को क्रॉस करने की कोशिश कर रहे थे, तभी नियंत्रण खोने से दोनों भिड़ गए।

उसी समय सड़क पर रेत से भरी एक ट्रॉली गुजर रही थी। मोटरसाइकिल की टक्कर के चलते एक महिला, जो बाइक के पीछे बैठी हुई थी, सड़क पर गिर गई और दुर्भाग्यवश ट्रॉली के पिछले टायर के नीचे आ गई। टायर के नीचे आने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जिला गुरदासपुर की रहने वाली थी मृतका

मृतका की पहचान राजविंदर कौर, निवासी गांव मलिया पक्खियां, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना इतनी तेज थी कि मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद कथू नंगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी।

पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस बेजा

पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया है। वहीं दोनों मोटरसाइकिलों से घायल हुए व्यक्तियों को इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला तेज रफ्तार और गलत तरीके से ओवरटेक करने की वजह से हुआ प्रतीत होता है। हालांकि, पूरी घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और ट्रॉली चालक व दोनों मोटरसाइकिलों से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related