Friday, July 17, 2026
Friday, July 17, 2026

अमृतसर में दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार:7.5 किलो हेरोइन और हथियार बरामद

Date:

सरहद पार पाकिस्तान से चल रहे नशा तस्करी गिरोह का अमृतसर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो लोगों को काबू किया है। आरोपियों से पुलिस ने 7.5 किलोग्राम हेरोइन, 16 कारतूस और 1 मोटर साइकिल जब्त की है।

आरोपियों के खिलाफ SSOC अमृतसर ने एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस नशा तस्करों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए जुटी हुई है। यह खुलासा डीजीपी गौरव यादव ने किया। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर इस बारे में जानकारी दी है।

पुलिस की अब तक की जांच में यह बात साफ हो चुकी है यह हेरोइन सरहद पार से ड्रोन के जरिए आई थी। वहीं, यह लोग हेरोइन को लेकर आगे जा रहे थे। वहीं, पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि आखिर इस गिरोह में और कौन से शामिल है, जो कि यहां बैठकर आसानी से इस काम में लगे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...