Tuesday, July 28, 2026
Tuesday, July 28, 2026

जोधपुर में ट्रिपल मर्डर,बुजुर्ग महिला को कुल्हाड़ी से काटा:2 मासूमों को पानी के टांके में डुबोया

Date:

जोधपुर में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई है, जबकि 2 मासूम बच्चियों के शव घर के टांके में मिले हैं।एक महिला घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बनाड़ थाना क्षेत्र के गांव नांदड़ी खुर्द का है।पुलिस ने बताया कि 5 बजे के करीब नांदड़ी खुर्द में डबल मर्डर की सूचना मिली थी।

यहां पहुंचे तो पता चला कि यहां तीन डेड बॉडी हैं। भंवरी देवी (68) और दो बच्चियों भावना (5) और लक्षिता (3.5) के शव मिले हैं, जबकि संतोष (27) घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होंने बताया- बुजुर्ग और घायल महिला पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है, जबकि बच्चों को पानी में डुबो कर मारा गया है। पुलिस को शक है कि हत्याकांड में परिवार का कोई व्यक्ति शामिल है।

भंवरी देवी के बेटे पुखराज ने एफआईआर दर्ज करवाई है- उसने बताया कि घटना के समय घर में मां, उसकी बहन और दो भांजियां ही थीं। पुखराज ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

परिजनों ने आरोपी को पकड़ने की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस परिजनों से बात कर रही है। पुलिस के अनुसार नांदड़ी खुर्द निवासी मांगीलाल कुड़िया की बेटी संतोष पत्नी किशनाराम 3-4 दिनों से मायके आई हुई थी। बुधवार दोपहर संतोष, उसकी मां भंवरी देवी और संतोष की दो बेटियां भावना और लक्षिता घर पर थीं। इस दौरान किसी ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी से सबसे पहले भंवरी देवी के सिर पर वार किया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सके बाद हमलावर ने दोनों मासूम बेटियों को घर में बने पानी के टांके में डुबोकर मार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related