Monday, September 14, 2026
Monday, September 14, 2026

पंजाब में ट्रेन संचालन की क्षमता होगी दो गुना:लुधियाना, अमृतसर,चंडीगढ़ स्टेशनों पर बढ़ेंगे प्लेटफार्म और यात्री सुविधाएं

Date:

लुधियाना—पंजाब के तीन रेलवे स्टेशनों को मॉडर्न बनाकर उनकी रेल गाड़ियों के संचालन की क्षमता डबल कर दी जाएगी। पांच साल में उत्तर रेलवे पंजाब के लुधियाना, अमृतसर व चंडीगढ़ के तीनों स्टेशनों की क्षमता डबल कर देगा यानि रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्मों की संख्या डबल करने के साथ-साथ हर तरह की सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी।

उत्तर रेलवे ने जिन 10 रेलवे स्टेशनों का इंफ्रॉस्ट्रक्चर अपग्रेड करने के लिए चुना है। लुधियाना समेत तीनों रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड करने का काम चल रहा है। हर रेलवे स्टेशन पर अभी जितने प्लेटफार्म हैं, उन्हें बढ़ाकर डबल कर दिया जाएगा। रेलवे स्टेशनों पर मॉडर्न स्टेशन बिल्डिंग तैयार की जा ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

रेल मंत्रालय ने जारी की स्टेशनों की सूची

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने एक दिन पहले देश के रेलवे स्टेशनों की क्षमता को डबल करने की घोषणा करते हुए स्टेशनों की सूची जारी की है। उत्तर रेलवे के दस स्टेशनों को उसमें शामिल किया गया है। इस सूची में अमृतसर, लुधियाना व चंडीगढ़ के अलावा जम्मू, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, हरिद्वार और बरेली के नाम शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा

 हमारा गठबंधन ‘‘गोवा फर्स्ट’’ कहलाएगा, जो भाजपा-कांग्रेस का...