Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

बिहार में दर्दनाक ट्रेन हादसा: 3 महिलाओं की मौत, ट्रैक पर बिखरे शव

Date:

नेशनल  : बिहार के लखीसराय रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ट्रेन की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। यह महिलाएं श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखीसराय जा रही थीं। घटना उस समय हुई जब ये महिलाएं पैसेंजर ट्रेन से उतरकर हमसफर एक्सप्रेस के ट्रैक पर आ गईं। तेज रफ्तार ट्रेन ने इनको कुचल दिया, और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक महिलाओं की पहचान संसर देवी (42 साल), चंपा देवी (55 साल) और राधा देवी (60 साल) के रूप में हुई है। ये सभी सगी बहनें थीं और अपने बहनोई के ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए लखीसराय आई थीं। हादसे के बाद पुलिस और रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिलाएं ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थीं, तभी ये हादसा हुआ। इस घटना के बाद वहां लोग इकट्ठा हो गए, और रेलवे तथा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रैक को पार करते वक्त हमेशा सावधानी बरतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...