Sunday, November 8, 2026
Sunday, November 8, 2026

गुरदासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार Thar की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

Date:

 

गुरदासपुर : इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की स्कीम नंबर-7 में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार थार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय परमजीत कौर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, परमजीत कौर अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ स्कीम नंबर-7 में रहती थीं। वह सब्जी लेकर स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार थार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि थार चालक नशे की हालत में था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि थार स्कूटी को काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई। गंभीर चोटें लगने के कारण परमजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि मृतका एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने थार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीएम मोदी का बड़ा बयान: जंगलों से नक्सलियों का सफाया, अब ‘दिमागी नक्सलवाद’ से खतरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश...