Tuesday, September 1, 2026
Tuesday, September 1, 2026

जालंधर-जम्मू हाईवे पर टूरिस्ट बस-ट्रक भिड़े: ड्राइवर की टांगें टूटीं,  4 यात्री घायल; 46 लोग सवार थे

Date:

 

दसूहा–होशियारपुर के दसूहा में जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर डबल डेकर टूरिस्ट बस और ट्रक में टक्कर हो गई। जिससे बस के आगे के पहिए निकल गए। साथ ही बस ड्राइवर की दोनों टांगे टूट गईं और केबिन में बुरी तरह फंस गया। कटर से बस की बॉडी काटकर 2 घंटे बाद उसे निकाला जा सका।

 

हादसे में ड्राइवर के अलावा 4 लोग गंभीर घायल हैं। जिन्हें दसूहा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सभी लोग दिल्ली से जम्मू जाने के लिए डबल डेकर बस में सवार हुए थे। बस कंडक्टर आसिफ ने बताया कि रॉन्ग साइड से अचानक आए ट्रक के चलते ये हादसा हुआ है। बस में करीब 46 यात्री सावार थे। केबिन के पास बैठे लोगों को ही चोट आई है।

 

हादसा उच्ची बस्सी के पास हुआ। ड्राइवर की पहचान जम्मू के इमराज शरीफ के तौर पर हुई है। सड़क सुरक्षा अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया सड़क सुरक्षा टीम ने मौके पर पहुंच बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

 

लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। ड्राइवर इतना ही बता पाया कि बस जम्मू के धार्मिक स्थलों पर घुमाने के लिए यात्रियों को ले जा रही थी। हादसा तड़के करीब 4 बजे हुआ। सुबह के समय बस में लगभग सभी सवारियां सोई हुई थीं। हादसे में ट्रक ड्राइवर सुरक्षित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनता का पैसा जनता को वापस दे रही ‘‘आप’’ सरकार- भगवंत सिंह मान

- विरोधी पार्टियां चाहे जो मर्जी कर लें,...