Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

गुरदासपुर-पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टूरिस्ट बस पलटी; 2 छात्रों की मौत, कई घायल

Date:

गुरदासपुर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। धारीवाल के नजदीक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस अमृतसर से जम्मू जा रही थी और उसमें बड़ी संख्या में कॉलेज छात्र सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस पलटने के बाद पीछे आ रही 3 से 4 गाड़ियां भी आपस में टकरा गईं। हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सभी छात्र अमृतसर के ग्लोबल कॉलेज के थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र छुट्टियां मनाने अपने घर जम्मू लौट रहे थे। हादसे में बच गए छात्रों ने बताया कि सफर के दौरान अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते बस पलट गई। हादसे में जम्मू निवासी 22 वर्षीय छात्र नितिन की मौत हो गई, जबकि दूसरे मृतक छात्र की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर खुलवाया गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और घायलों के मुफ्त इलाज का ऐलान किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और बस का संतुलन बिगड़ना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related