Sunday, September 13, 2026
Sunday, September 13, 2026

सावन का पहला सोमवार आज:काशी में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए केवल 1 सेकेंड का वक्त

Date:

सावन महीने का आज पहला सोमवार है। सभी ज्योतिर्लिंगों के अलावा देश के छोटे-बड़े सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक जारी है। रविवार रात से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की भीड़ जमा है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के तड़के सुबह 2.30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। यहां हजारों लोग बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैं। सावन महीने में 80 लाख लोगों के आने का अनुमान है।

यूपी के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई। रात से ही दर्शन जारी हैं। मंदिर के बाहर कांवड़ियों की 3 KM लंबी लाइन है। बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए केवल 1 सेकेंड का समय मिल रहा है।

झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के सुबह 3 बजे गेट खोले गए। 4 बजे से कांवरियों ने जल चढ़ाना शुरू किया। हर मिनट में 180 लोग जल चढ़ा रहे हैं। 30 हजार से अधिक श्रद्धालु जल चढ़ा चुके हैं। मंदिर से बाहर 8KM लंबी लाइन लगी है। आज 3 लाख से ज्यादा लोग पहुंच सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान पंजाब में 6,54,612 मामलों की सुनवाई, 5,99,283 मामलों का निपटारा

चंडीगढ़, 12 सितंबर: पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण द्वारा...