Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

आज 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलेगा

Date:

वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित करेंगी। इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है। कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में सुबह 11:00 बजे आयोजित होगा।इसके बाद दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के भारत मंडपम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा।

जिसमें बाल पुरस्कार विजेता और देशभर से आए स्कूली बच्चे शामिल होंगे। पीएम मोदी बच्चों और युवाओं को संबोधित करेंगे।वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के चार बेटों की शहादत के सम्मान में आयोजित किया जाता है।

गुरु गोविंद सिंह के तीन पत्नियों से चार बेटे थे, जिनका नाम अजीत, जुझार, जोरावर और फतेह था। इन्हें साहिबजादे भी कहा जाता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related