Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में करनाल में तिरंगा यात्रा

Date:

 

करनाल–पहलगाम में भारतीय पर्यटकों की नृशंस हत्या के बाद भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों को मार गिराने के लिए की गई कार्रवाई के सम्मान में आज करनाल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा ने इस यात्रा के लिए विपक्षी नेताओं को भी आमंत्रित किया है। पूर्व कांग्रेस विधायक सुमिता सिंह और पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा को भी आमंत्रित किया गया है।

यह यात्रा सुबह रघुनाथ मंदिर चौक पर एकत्रित होगी और गुड़ मंडी चौक से सदर बाजार होते हुए कर्ण गेट चौक पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में कई बैठकें हुई।

इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री और करनाल के सांसद मनोहर लाल मुख्य रूप से शामिल होंगे। उनके साथ करनाल जिले के सभी विधायक, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, कई संस्थाएं और राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े नागरिक मौजूद रहेंगे। पूर्व सांसद संजय भाटिया और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर यात्रा की रूपरेखा तय की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related