Saturday, October 17, 2026
Saturday, October 17, 2026

लुधियाना में  दोस्त ही बने हैवान, कर दिया कत्ल

Date:

लुधियाना के गांव बाड़ेवाल में एक बड़ी वारदात सामने आई। यहां सुआ रोड पर तीन लोगों ने दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को खाली प्लॉट में फेंक कर फरार हो गए। सराभा नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

मृतक की पहचान गांव बरेवाल निवासी 26 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था। सराभा नगर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों सूरज कुमार, मनोज साहनी और अजय साहनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक के भाई बिकू कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका भाई पेंटर था। रात 10.30 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। बिकू कुमार ने बताया कि जब वह गांव बाड़ेवाल में सुआ रोड के पास पहुंचा तो उसने देखा कि तीन लोग उसके भाई की पिटाई कर रहे हैं। मनोज और अजय ने उसके भाई को उसके हाथों से पकड़ लिया, जबकि सूरज ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

ASI सुभाष राज ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 34 (साझा इरादे से कई लोगों द्वारा किया गया कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related