Doraemon Director Tsutomu Shibayama Death : बच्चों के सबसे पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर ‘डोरेमोन’ को घर-घर पहुंचाने वाले मशहूर निर्देशक शिबायामा त्सुतोमु (Shibayama Tsutomu) का निधन हो गया है। उनके प्रोडक्शन हाउस ‘अजिया-डो एनिमेशन वर्क्स’ ने 17 मार्च 2026 को आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि शिबायामा ने 6 मार्च को अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से फेफड़ों के कैंसर (Lung Cancer) से जूझ रहे थे।
20 साल तक संभाली डोरेमोन की कमान
शिबायामा त्सुतोमु का नाम एनीमेशन जगत में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने दो दशकों से भी अधिक समय तक ‘डोरेमोन’ टीवी सीरीज का सफल निर्देशन किया। उन्होंने इस फ्रैंचाइजी की 22 फीचर फिल्मों का निर्देशन किया जिन्होंने डोरेमोन को सिर्फ जापान ही नहीं बल्कि भारत सहित पूरी दुनिया में मशहूर बना दिया। जापान में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें अक्सर ‘नेशनल एनिमेशन के पिता’ के रूप में याद किया जाता है।


