Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

अब चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं,  जालंधर में शिफ्ट हुए मुख्यमंत्री मान

Date:

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वेस्ट के उपचुनाव के लिए शहर में किराए पर एक घर लिया है जहां वह आज अपने परिवार के साथ शिफ्ट हो गए हैं। इस मौके पर पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री मान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है और सीएम के आगमन को देखते हुए शहर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

दरअसल, इस बात की जानकारी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर ट्वीट करके दी। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि पिछले दिनों मैंने कहा था कि मैं जालंधर में एक घर किराए पर ले रहा हूं। आज मैं अपने परिवार के साथ जालंधर स्थित घर पे आ गया हूं… माझे और दोआबा के लोगों को अब चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा,  उनकी समस्याएं और मसले यहीं (जालंधर में) हल हो जाएंगे… हम लोगों से सीधा मिलने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह जालंधर पश्चिम में होने वाले उपचुनाव के लिए जालंधर में एक घर किराए पर ले रहे हैं। जिसे चुनाव के बाद सीएम कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related