Tuesday, July 21, 2026
Tuesday, July 21, 2026

कनाडा में मारे गए कारोबारी की कहानी:लुधियाना में पढ़े, दुबई में क्रूज शिप में काम किया

Date:

कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में पंजाब के लुधियाना के कारोबारी दर्शन सिंह सहसी (68) की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन्हें कार में गोलियां मारीं। घटना से लुधियाना के दरोहा में उनके पैतृक गांव राजगढ़ में मातम छा गया है। गांव के युवा से लेकर बुजुर्ग तक सभी उनको याद कर रहे हैं। सहसी ने अपना कारोबार कनाडा में जमाया। लेकिन एक दफ्तर अपने गांव में भी बनाया हे।

दर्शन सिंह सहसी इसी साल फरवरी में गांव आए थे और यहां एक महीना रहकर गए। गांव में उन्होंने आलीशान घर बनाया है। एक महीने तक गांव के छोटे-बड़े सभी लोग उनको मिलने आते थे। यही नहीं वह खुद भी लोगों से मिलने के लिए उनके घर चले जाते थे।

गांव से जब आखिरी बार जा रहे थे तो उस समय उन्होंने कहा था कि आज जो भी हूं, इस मिट्‌टी की वजह से हूं। गांव की इस मिट्‌टी का हमेशा कर्जदार रहूंगा। ग्रामीणों को बोलकर गए थे कि अब हर साल जनवरी-फरवरी में एक महीने के लिए गांव आया करूंगा। उनकी मौत के बाद राजगढ़ के उनके पुराने घर के बाहर मोमबत्तियां जलाकर ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दर्शन सिंह के एक भाई की 1979 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जबकि दूसरा भाई कनाडा में उनके साथ ही रहता है। सहसी, कैनम इंटरनेशनल कंपनी के अध्यक्ष थे, जो विश्व की सबसे बड़ी कपड़ों की रिसाइकलिंग कंपनियों में से एक मानी जाती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related