Wednesday, August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 की छत ​​​​​​गिरी, 1 की मौत:5 घायल, कई गाड़ियां दबीं; फ्लाइट्स ऑपरेशन अगले आदेश तक सस्पेंड

Date:

दिल्ली-NCR में बारिश की वजह से शुक्रवार सुबह 5 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के टर्मिनल-1 पर पार्किंग की छत गिर गई। हादसे में कार में बैठे एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई, 5 घायल हैं। घायलों का इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है। दमकल की तीन गाड़ियां एयरपोर्ट पर राहत-बचाव में जुटी हैं।

 दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अधिकारियों ने बताया, टर्मिनल-1 पर सुबह डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए पार्किंग एरिया में गाड़ियों की लंबी लाइन लगी थी। इसी दौरान पार्किंग की छत गिर गई। छत का भारी-भरकम हिस्सा और लोहे के तीन सपोर्ट बीम भी गाड़ियों पर गिर गए। इस दौरान यहां खड़ी कारें बीम में दब गईं।

 सिविल एविएशन मिनिस्टर के. राम मोहन नायडू ने घटना को लेकर सोशल मीडिया X पर लिखा- मैं निजी तौर पर हालात पर नजर रख रहा हूं। सभी एयरलाइंस को टर्मिनल-1 पर प्रभावित यात्रियों की सहायता करने की सलाह दी गई है। घटनास्थल पर रेस्क्यू टीमें काम कर रही हैं। टर्मिनल-1 पर फ्लाइट अगले आदेश तक सस्पेंड हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related