Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

महिला कैदियों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से पंजाब महिला आयोग ने किया जेल का दौरा

Date:

 

पंजाब सरकार की ओर से जहां अपराधों पर नकेल कसने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं, वहीं जेल में कैदियों के सुधार के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी मुहिम के तहत पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने जिला रूपनगर की जेल का दौरा किया। उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिला कैदियों के जीवन में सुधार लाना था। पंजाब महिला आयोग की यह पहल राज्य भर में महिलाओं के कल्याण के लिए माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

जेल दौरे के दौरान राज लाली गिल ने महिला कैदियों की समस्याएं सुनीं और जल्द ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने संबोधित करते हुए महिला कैदियों को कानूनी, चिकित्सा और शैक्षिक सहायता प्रदान करने के लिए पंजाब महिला आयोग के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आपकी चुनौतियों से निपटने और आपको अपना जीवन नए सिरे से शुरू करने में मदद के लिए हमेशा मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related