Friday, August 28, 2026
Friday, August 28, 2026

मॉर्च्युरी का फ्रीजर खराब, महिला की लाश सड़ी:गुरदासपुर में हार्ट अटैक से हुई थी मौत,

Date:

गुरदासपुर के सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी की फ्रीजर खराब होने से महिला की लाश सड़ गई। दो दिन पहले हार्ट अटैक से महिला की मौत हो गई। लेकिन घर पर बच्चे नहीं होने के कार उसकी लाश को अस्पताल में रखा दिया गया था।

इसके बाद आज (गुरुवार को) परिवार महिला की लाश को लेने के लिए अस्पताल पहुंचा तो देखा कि महिला का लाश सड़ चुकी थी। उसका चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था। इसके बाद परिवार ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और कहा कि इस मॉर्च्युरी में जिसकी ड्यूटी थी, उसकी लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है, उस कार्रवाई की जाए

महिला के पति गुरमुख सिंह (गांव कोट) ने बताया कि उसकी पत्नी मनदीप कौर की 24 फरवरी को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी और हमारे बच्चे विदेश में रहते हैं। हमने 24 फरवरी की रात को लाश को सिविल अस्पताल गुरदासपुर के मॉर्च्युरी (मुर्दाघर) में रखवा दिया था।

गुरमुख सिंह ने कहा कि आज जब हम दो दिन बाद शव लेने आए तो वह पूरी तरह खराब हो चुका था। हमने शव रखने से पहले फ्रिज चेक करवाने के लिए कहा था, लेकिन वहां पर तैनात अस्पताल के कर्मी ने हमें फ्रिज चेक नहीं करवाया।

पूछने पर स्टाफ बोला- फ्रीजर सही है

गुरमुख सिंह ने कहा कि जब हमने एक दिन पहले पूछा था कि फ्रीजर चेक कर लें, क्या वे चल रहे हैं, तो अस्पताल स्टाफ ने कहा था कि फ्रीजर ठीक से चल रहे हैं। लेकिन आज जब हम शव लेने पहुंचे तो वह पूरी तरह सड़ चुका था और फ्रीजर खराब पड़े थे। उन्होंने कहा कि जिसकी भी लापरवाही है, उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...