Thursday, September 10, 2026
Thursday, September 10, 2026

बुझ गए दो घरों के चिराग, शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा, खाई में गिरी कार

Date:

 

हिमाचल प्रदेश के शिमला के रोहड़ू थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जब सुंगरी-समरकोट मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान कार में सवार 5 युवकों में से 2 युवकों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि अन्य तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार पांच युवक आल्टो कार (HP54 C 8839) में सवार होकर भमनोली गांव में एक शादी समारोह से वेटर का काम कर लौट रहे थे। इसी बीच रात करीब 2 बजे कार नहर पार कर गई और फिर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मृतक युवकों की पहचान बिलासपुर जिले के गांव भोजपुर के 25 वर्षीय लक्की शर्मा और सोलन जिले की अर्की तहसील के गांव नवांगांव के 23 वर्षीय इशांत के रूप में हुई है। घायल युवकों में सोलन जिले की अर्की तहसील के गांव मिरल का 23 वर्षीय राकेश, जिला शिमला की तहसील सुन्नी के गांव जेंडर बसंतपुर का 19 वर्षीय भरत और जिला शिमला के गांव मोहाली का 19 वर्षीय पंकज शामिल हैं। .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related