Wednesday, November 25, 2026
Wednesday, November 25, 2026

मेला देखने गए जवान बेटे का शव नहर में मिला, मां का रो-रोकर बुरा हाल

Date:

 

तरनतारन में उस समय सनसनी फैल गई जब नजदीकी गांव स्क्री की नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक युवक की पहचान अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है, जो खवासपुर का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने शव की पहचान करवाई और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों खवासपुर गांव से उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी।

 

जानकारी के मुताबिक अर्शदीप सिंह कुछ दिन पहले अपने दोस्तों के साथ मेला देखने गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने लड़के को ढ़ूढ़ा पर वो ना मिला। इस के बाद परिजनों द्वारा पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवा दी गई। मृतक युवक के परिजनों के मुताबिक अर्शदीप सिंह चार दिन पहले अपने दोस्तों के साथ गांव खवासपुर से गांव वैपुई में मेला देखने गया था। इसके बाद परिजनों ने युवक की तलाश की, लेकिन जब अर्शदीप नहीं मिला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसकी लाश आज नहर से बरामद हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

चंडीगढ़/अमृतसर, 23 नवंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों...

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में IED ब्लास्ट का जिक्र

बेंगलुरु: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु...