Friday, July 17, 2026
Friday, July 17, 2026

कोलकाता रेप-मर्डर, भूख हड़ताल पर बैठे डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी:देर रात पल्स रेट गिरी

Date:

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में 7 ट्रेनी डॉक्टर भूख हड़ताल पर हैं। इनमें से एक जूनियर डॉक्टर की गुरुवार देर रात तबीयत बिगड़ गई।

सीनियर डॉक्टर सुबर्ना गोस्वामी ने बताया कि अनिकेत महतो की हालत लगातार खराब हो रही थी। गुरुवार को उनका पल्स रेट काफी कम हो गया। बाकी हेल्थ पैरामीटर्स की रीडिंग भी कम हो रही थी।

अनिकेत आरजी कर अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है। अनिकेत जूनियर डॉक्टरों को इंसाफ दिलाने के लिए पिछले 2 महीने से जारी प्रदर्शन में शामिल हैं।

आरजी कर अस्पताल में 8 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर किया गया था। 9 अगस्त को विक्टिम की बॉडी मेडिकल कॉलेज में मिली थी। इसके अगले दिन से जूनियर डॉक्टरों ने 42 दिन तक विरोध प्रदर्शन किया था।

राज्य सरकार ने डॉक्टरों की मांगें नहीं मानी। जिसके चलते डॉक्टरों ने 5 अक्टूबर की शाम से भूख हड़ताल शुरू की। इसमें 9 डॉक्टर शामिल हैं, आज भूख हड़ताल का छठवां दिन है।

भूख हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार शाम को 4 विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम को भूख हड़ताल वाली जगह पर भेजा। टीम में मौजूद दीप्तेंद्र सरकार ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि चूंकि डॉक्टरों ने 5 दिन से कुछ नहीं खाया है, इसलिए इनके हेल्थ पैरामीटर्स कम हो गए हैं। हम उनके माता-पिता की तरह हैं। हमने उन्हें सुझाव दिया है कि तबीयत ज्यादा बिगड़ने से पहले वे अस्पताल में भर्ती हो जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...