Monday, July 13, 2026
Monday, July 13, 2026

उदयपुर से चंडीगढ़ के बीच चलेगी पहली सीधी ट्रेन, पीएम मोदी 25 सितंबर को दिखाएंगे हरी झंडी

Date:

 

नेशनल : पर्यटन को बढ़ावा देने और दो प्रमुख शहरों को जोड़ने की दिशा में भारतीय रेलवे एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। उदयपुर और चंडीगढ़ के बीच पहली बार सीधी सुपरफास्ट ट्रेन सेवा की शुरुआत हो रही है। इस नई रेल सेवा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे।

रेलवे प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस मौके पर मावली जंक्शन और भीलवाड़ा स्टेशन पर भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ट्रेन की टाइमिंग और दिन
ट्रेन संख्या 20989 – उदयपुर से चंडीगढ़
चलने का दिन: हर बुधवार और शनिवार
समय: दोपहर 4:05 बजे उदयपुर से रवाना
पहुंचने का समय: अगले दिन सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़

ट्रेन संख्या 20990 – चंडीगढ़ से उदयपुर
चलने का दिन: हर गुरुवार और रविवार
समय: सुबह 11:20 बजे चंडीगढ़ से रवाना
पहुंचने का समय: अगले दिन सुबह 5:25 बजे उदयपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related