Wednesday, July 15, 2026
Wednesday, July 15, 2026

मजीठिया को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

Date:

चंडीगढ़—पंजाब में आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का चार दिन का रिमांड आज (6 जुलाई) को समाप्त हो गया है। जिसके बाद विजिलेंस ब्यूरो उन्हें पेश करने के लिए मोहाली कोर्ट लेकर पहुंची। जहां कोर्ट ने दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अब 14 दिन मजीठिया जेल में रहेंगे।
मजीठिया 26 जून से विजिलेंस की हिरासत में थे। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट ने रिमांड की मांग की गई थी, लेकिन मजीठिया के वकीलों ने इसका विरोध कर दिया। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया। कोर्ट के आदेशों के बाद उन्हें अब न्यू नाभा जेल पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही जानकारी सांझा की गई है कि पुलिस अभी तीन दिन और रिमांड हासिल कर सकती है। अगर जरूरत हुई तो दोबारा से मजीठिया का पुलिस रिमांड लिया जाएगा। फिलहाल इस केस की सुनवाई अब 12 जुलाई को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related