Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

Bikram Majithia मामले में अदालत ने सुनाया ये अहम फैसला

Date:

 

 

पंजाब : विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के मामले में नया अपडेट आया है। बिक्रम मजीठिया को मोहाली कोर्ट से राहत नहीं मिली है। मजीठिया को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने मजीठिया की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी है।

सूत्रों के अनुसार, कोर्ट ने बिक्रम सिंह मजीठिया की बैरक ट्रांसफर करने की अर्जी 5 अगस्त तक के लिए टाल दी है। मजीठिया की न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद मामले की अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए मजीठिया की पेशी 14 अगस्त को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही की जाए। बता दें कि, मजीठिया को विजिलेंस ब्यूरो ने 25 जून को अमृतसर से गिरफ्तार किया था। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया नाभा की नई जेल में बंद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related