Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

बरनाला में विपरित परिस्थितियों में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Date:

 

बरनाला की अनाज मंडी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का आपत्तिजनक हालात में शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मौके पर मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा रोमी कुमार पिछले दिन से लापता था, जिसे दूसरा युवक संदीप कुमार अपने साथ ले गया। लेकिन आज जब रोमी का शव मिला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही मृतक युवक के पिता ने दूसरे युवक संदीप कुमार पर उनके बेटे को नशे की ओवरडोज देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रोमी को संदीप ने ही नशीले पदार्थो के सेवन पर लगाया था, जो कल उसे अपने साथ ले गया था।

फिलहाल परिवार पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...