Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या के लिए बस रवाना, सीएम सैनी ने दी हरी झंडी

Date:

 

हरियाणा में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर तीर्थयात्रियों को देश के विभिन्न लोकप्रिय तीर्थ स्थलों के निःशुल्क दर्शन कराये जा रहे हैं। जिसमें हरियाणा सरकार 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान कर रही है। इसी के तहत आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिसार जिले पहुंचे, जहां उन्होंने तीर्थयात्रियों की एक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बस रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने बस में मौजूद तीर्थयात्रियों से मुलाकात की और उनका हाल भी जाना। इस बातचीत के दौरान सीएम सैनी ने कहा कि सरकार सभी वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। जनता के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी इसी का एक हिस्सा है। इस योजना में ऐसे परिवार शामिल हैं, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये या उससे कम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...