Wednesday, September 9, 2026
Wednesday, September 9, 2026

थरूर बोले- आतंकवाद पर चुप नहीं बैठ सकते:

Date:

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाला डेलीगेशन शनिवार सुबह दिल्ली से रवाना हुआ। ये डेलीगेशन संयुक्त राज्य अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया सहित पांच देशों का दौरा करेगा।

रवाना होने से पहले थरूर ने कहा, हम नहीं चाहते कि दुनिया हमारी ओर से आंखें फेर ले। झूठ सच्चाई पर हावी हो जाए। यह शांति का मिशन है। दुनिया को यह संदेश देने की जरूरत है कि हम आतंकवाद पर चुप नहीं रह सकते।

उधर सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाले डेलीगेशन में शामिल कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, पिछले 45 सालों से पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। आज मैं कतर, दक्षिण अफ्रीका, इथियोपिया और मिस्र जा रहा हूं ताकि आतंकवाद की सच्चाई को उजागर करने की अपनी जिम्मेदारी निभा सकूं।

भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया X पर लिखा, राहुल गांधी और कांग्रेस को देशभक्ति की असली कीमत समझनी है, तो एक बार अंडमान की सेल्युलर जेल जरूर देखनी चाहिए। एसी में बैठकर जिन्ना की भाषा बोलने से न तो आजादी के मतवालों को शांति मिलती है, न ही देश को गर्व।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब पुलिस द्वारा 10वीं उत्तरी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति बैठक की मेजबानी

डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा उभरते सुरक्षा खतरों से...