Wednesday, August 19, 2026
Wednesday, August 19, 2026

राहुल पुंछ रवाना, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से मिलेंगे

Date:

 

राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के पुंछ के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वे पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक राहुल गांधी सुबह 10.30 बजे पुंछ पहुंचेगे। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह राहुल का दूसरा दौरा है।

इससे पहले वे 25 अप्रैल को श्रीनगर पहुंचे थे। यहां उन्होंने CM उमर अब्दुल्ला, LG मनोज सिन्हा और घायलों से मुलाकात की थी। पहलगाम की बायसरन घाटी में 22 अप्रैल की दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की थी। हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। 10 से ज्यादा घायल हुए थे।

इसके बाद भारतीय वायु सेना ने 6-7 मई 2025 की रात को कार्रवाई की थी। इसमें पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई थी, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े 100 आतंकी मारे गए थे। इस हमले के बाद पाकिस्तान ने क्रॉस-बॉर्डर शेलिंग की थी।

पाकिस्तान की गोलाबारी, मिसाइलों और ड्रोन हमलों में 27 लोगों की मौत हो गई थी और 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। राहुल गांधी इन्हीं लोगों के परिवारों से मिल सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related