Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

गर्मी से बठिंडा मोहाली बेहाल :पंजाब के 6 जिलों में 9 बजे तक बारिश का अलर्ट

Date:

पंजाब में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। धीमी गति से चल रहे मानसून के कारण तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। पंजाब में मानसून 1 जुलाई से लगभग पहले ही पहुंच गया था, इसके बावजूद पूरे महीने में पूरे राज्य में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। जिसके कारण पंजाब रेड जोन में पहुंच गया है।

आज मौसम विभाग की तरफ से 6 जिलों कपूरथला, जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट में सुबह 9 बजे तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज और आने वाले कुछ दिनों में पंजाब में अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पंजाब के 5 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों के लिए जारी किया गया है।

इसके अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और नवांशहर में बारिश की संभावना है। पंजाब के अलग-अलग जिलों में 31 जुलाई तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि इन दिनों में पंजाब में अच्छी बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related