Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

अमृतसर सीमा से पाकिस्तानी हथियार बरामद:गश्त के दौरान ‌BSF को राइफल, चाकू और 2 कारतूस मिले

Date:

पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में गश्त के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तानी हथियार बरामद किए हैं। बीएसएफ जवानों को यह सफलता तलाशी अभियान के दौरान मिली। अनुमान है कि ये हथियार पाकिस्तानी तस्कर तस्करी के दौरान छोड़ गए होंगे। बीएसएफ ने हथियारों को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बीएसएफ अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह सफलता अमृतसर के सीमावर्ती गांव सिंघोके से मिली है। बीएसएफ जवान गश्त पर थे। उनके द्वारा कंटीली तार के पार अंतरराष्ट्रीय सीमा तक तलाशी अभियान चलाया गया था। गश्ती दल को सीमा सुरक्षा बाड़बंदी से आगे के इलाके में एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जवानों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी।

सीमा से बीएसएफ ने एक 12 बोर की बंदूक, 02 जिंदा कारतूस और 01 चाइना मेड चाकू बरामद किया है। बरामद कारतूसों पर मेड इन पाकिस्तान लिखा हुआ है। जवानों ने हथियार जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पिछले कुछ दिनों में और 15 अगस्त के नजदीक आते ही सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। पिछले एक सप्ताह में दो पाकिस्तानी घुसपैठिए गिरफ्तार किए गए हैं। इन दोनों घुसपैठियों को अमृतसर सीमा से ही गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related