Saturday, September 12, 2026
Saturday, September 12, 2026

पंजाब में बारिश के बाद तापमान 6.5 डिग्री गिरा

Date:

पंजाब में 24 घंटों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया। कई जिलों में बादल छाए रहे। कुछ जिलों में बारिश भी देखने को मिली। राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं, देर रात दिल्ली में मौसम खराब होने के बाद कई फ्लाइट्स को अमृतसर डायवर्ट किया गया।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार पंजाब के अमृतसर में 4 एमएम बारिश दर्ज की गई। आज भी कई जिलों में बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं, हालांकि मौसम विभाग की तरफ से किसी भी तरह अलर्ट जारी नहीं किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.4°C दर्ज किया गया, जो पटियाला और बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, न्यूनतम तापमान में भी औसतन 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन यह अब भी सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.7°C दर्ज किया गया, जो कि थीन डैम पठानकोट में दर्ज हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में दो ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन गिरफ्तार

 गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्कर के संपर्क...