Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पंजाब के शिक्षा मंत्री का विपक्ष पर हमला:बैंस बोले- 75 साल में स्कूलों में टॉयलेट नहीं बने

Date:

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस, अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी नेताओं को टॉयलेट निर्माण के बाद शिलान्यास पर हो रही राजनीति का जवाब दिया है।

रूपनगर में स्कूल में पहुंचे मंत्री बैंस ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी ये पार्टियां राज्य के स्कूलों में शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा तक नहीं दे सकीं। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बनी, उस वक्त राज्य के 3000 से ज्यादा स्कूलों में बच्चों के लिए बाथरूम नहीं थे।

हरजोत बैंस ने कहा कि आज विपक्ष स्कूलों में टॉयलेट की दीवारों पर लगी नेम प्लेट पर सवाल उठा रहा हैं, लेकिन उन्हें शर्म तब नहीं आई जब बेटियां खुले में शौच जाने को मजबूर थीं, और शौचालय की कमी के चलते स्कूल छोड़ रही थीं।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बच्चे जिन स्कूलों में पढ़ते हैं, वहां के टॉयलेट में भी एसी लगे होते हैं, लेकिन जब बात गरीब के बच्चों की होती है, तो इन्हें बाथरूम तक बनवाने की फुर्सत नहीं थी। इन पार्टियों ने सालों पंजाब के गरीबों का हक मारा और आज जब हमने उन्हें हक दिया, तो इन्हें जलन हो रही है।”

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो काम कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी मिलकर 75 साल में नहीं कर पाए, वह काम आम आदमी पार्टी की सरकार ने कुछ ही वर्षों में कर दिखाया है। उन्होंने कहा, “ये नेम प्लेट नहीं, बल्कि पंजाब की सियासी विफलता की यादगार हैं। इन्हें देखकर लोगों को पता चलेगा कि किसने काम किया और किसने सिर्फ वादे किए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related