Wednesday, November 25, 2026
Wednesday, November 25, 2026

पंजाब में तापमान 47°C पार:आज और कल लू का ओरेंज अलर्ट,

Date:

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से गर्मी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार और शुक्रवार दोनों ही दिन राज्य में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार देर शाम भी 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।

लेकिन 24 मई से हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार गुरुवार को बठिंडा में पारा 47.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। विभाग ने बठिंडा में भीषण लू और फरीदकोट में लू दर्ज की है।

वहीं, देर शाम रूपनगर में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही देर शाम राज्य के अधिकतर जिलों में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद तापमान में मामूली गिरावट देखी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

क्लाउड पार्टिकल स्कैम मामले में ED का बड़ा कदम, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू को आज फिर भेजा समन

जालंधर: बहुचर्चित व्यूनाउ (Vuenow) ग्रुप से जुड़े करोड़ों रुपये...