Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

पीएम मोदी की मिमिक्री की, शिवपुरी में टीचर सस्पेंड

Date:

 

शिवपुरी–गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना शिवपुरी जिले के एक शिक्षक को भारी पड़ गया। भाजपा विधायक की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने टीचर साकेत पुरोहित को सस्पेंड कर दिया है।

 

मामला पोहरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी मोहल्ला सेमरखेड़ी (संकुल केंद्र बैराड़) का है, जहां साकेत पुरोहित प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं।

 

साकेत ने हाल ही में एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते हुए गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर कटाक्ष किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा।

 

शिक्षक साकेत पुरोहित का कहना है कि इस संबंध में मुझे न तो किसी तरह का नोटिस जारी किया गया है, न मेरा पक्ष सुना गया है। एकपक्षीय कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related