Monday, August 24, 2026
Monday, August 24, 2026

रोड शो के दौरान खाली दुकानों को भी हाथ हिला रहे सुखबीर बादल- सीएम मान

Date:

 

चुनाव प्रचार के दौरान लहरागागा और दिड़बा में रोड शो के दौरान सीएम मान ने पार्टी प्रत्याशी मीत हेयर के पक्ष में प्रचार किया। सीएम मान ने पार्टी प्रत्याशी की सराहना करते हुए मीत हेयर को ईमानदार और अनुभवी बताया और लोगों से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की।

इसके साथ ही सीएम मान ने विपक्षी अकाली दल पर भी निशाना साधा। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल और सुखबीर सिंह बादल पर कटाक्ष किया और अपना मशहूर कविता किकली-2 भी सुनाई। इसके अलावा मान ने कहा कि सुखबीर बादल रोड शो करते समय बंद दुकानों की तरफ भी हाथ हिला रहे हैं, क्योंकि पंजाब के लोगों ने उनकी अपनी राजनीतिक दुकान बंद कर दी है।

मान ने कहा कि वह लहरागागा की समस्याओं से वाकिफ हैं। यहां के सभी कस्बे और शहर सीवेज की समस्या से जूझ रहे हैं, क्योंकि पिछली सरकारें भ्रष्ट थीं और सीवरों के निर्माण में सस्ती सामग्री का इस्तेमाल किया गया। मान ने दावा किया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए काम किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, दो कजिन हिरासत में

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के...

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में...