Tuesday, August 25, 2026
Tuesday, August 25, 2026

सूफी गायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत

Date:

जालंधर निवासी सूफी गायक बंटी कवाल के बेटे की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल बस्ती पीर दाद का निवासी 15 वर्षीय इवान बुधवार को हादसे का शिकार हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इवान दसवीं कक्षा का छात्र था जब इवान एक्टिवा पर जा रहा था तो जिसकी टक्कर ई-रिक्शा से हो गई। दुर्घटना के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर से घायल युवक की गुरुवार रात निजी अस्पताल में मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, इवान 10वीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार को वह कुछ सामान खरीदने के लिए एक्टिवा से बाजार गया था। जहां रास्ते में अचानक एक कुत्ता आ गया और उस की एक्टिवा बेकाबू हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई।

हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस के बाद हादसे की सूचना बस्ती बावा खेल थाने को दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किये है। इस के बाद गुरुवार को इवान की मौत के बाद उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related