Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलगरी में भारतीय छात्रा की अचानक मौत

Date:

 

इंटरनेशनल — कनाडा के कैलगरी शहर स्थित University of Calgary में पढ़ रही भारतीय छात्रा तान्या त्यागी की अचानक मौत हो गई है। इस खबर की पुष्टि वैंकूवर स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास (Consulate General of India) ने की है।
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा: “हम University of Calgary की भारतीय छात्रा तान्या त्यागी के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हैं।” “हम स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और शोकसंतप्त परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमारी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं तान्या के परिवार और दोस्तों के साथ हैं।”
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि तान्या की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। कनाडा की स्थानीय पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले की जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related