Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

तरनतारन में इंटरनेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी गिरफ्तार

Date:

अमृतसर–पंजाब में खेल और अपराध के खतरनाक गठजोड़ का एक और मामला सामने आया है। अमृतसर देहात पुलिस ने इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी गुरलाल सिंह को एक निजी डॉक्टर से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगने और उसके घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार किया है।
इस केस में आरोपी के पांच साथी अभी फरार हैं, जिनमें से तीन अन्य भी कबड्डी खिलाड़ी बताए जा रहे हैं। यह मामला लोपोके थाना क्षेत्र के गांव भिलोवाल का है। पुलिस के अनुसार, निजी डॉक्टर युवराज नंदा को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी।
जब डॉक्टर ने रकम देने से मना किया, तो 4 जून को आरोपी उसके घर के बाहर पहुंचे और फायरिंग कर दी। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related