Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

स्पीकर कुलतार संधवां की लोगों से अपील – नशे की समस्या को सिर्फ सरकार खत्म नहीं कर सकती, लोगों का सहयोग भी बेहद जरूरी

Date:

 

 

 

 

चंडीगढ़, 26 मई

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेताओं विधायकों और मंत्रियों द्वारा पूरे पंजाब में चलाए जा रहे अभियान ‘नशा मुक्ति यात्रा’ लगातार जारी है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रोज सैकड़ों गांवों में जाकर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहें हैं और लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।

सोमवार को भी आप नेताओं ने अपनी यात्रा जारी रखी और सैकड़ों गांवों में नशा मुक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने लोगों से आप सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ का समर्थन करने और अपने-अपने गांवों से नशा को जड़ से खत्म करने की अपील की।

विधायकों और मंत्रियों ने स्थानीय लोगों को नशा न करने, नशा तस्करों का बहिष्कार करने एवं तस्करों को कानूनी प्रक्रिया में किसी भी तरह का सहयोग नहीं करने की शपथ दिलाई।

गांवों के लोगों में भी यात्रा के प्रति बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग खुद हजारों की संख्या में ‘नशा मुक्ति यात्रा’ में शामिल हो रहे हैं और सरकार के इस मुहिम का समर्थन कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कई पंचायतों ने अपने गांव के नशा मुक्त होने की औपचारिक घोषणा भी की। विधायकों-मंत्रियों ने ऐसे पंचायतों को सरकार द्वारा सम्मानित करने और गांव के विकास के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अपने विधानसभा क्षेत्र कोटकपूरा,
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु में, कुलदीप धालीवाल ने अजनाला में और मंत्री लालजीत भुल्लर ने अपने विधानसभा क्षेत्र पट्टी के विभिन्न गांवों में नशे को लेकर आज व्यापक अभियान चलाया। इनके अलावा भी कई मंत्रियों और लगभग सभी विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र में सैकड़ों नशामुक्ति कार्यक्रमों को संबोधित किया।

अभियान के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए शुरू किए गए ‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ अभियान के बाद अधिकतर नशा विक्रेता अब पंजाब छोड़कर भाग चुके हैं और जो दो-चार बचे हैं वह भी डर के मारे छिपे हुए हैं। वह दिन अब दूर नहीं जब पंजाब पूरी तरह से नशा मुक्त होगा। नशे के लिए अब पंजाब में कोई जगह नहीं है।

आप नेता ने कहा नशा मुक्ति यात्रा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के सहयोग से पंजाब के सभी गांव और शहरों को नशा मुक्त बनाना है। इसके लिए सरकार द्विस्तरीय रणनीति पर काम कर रही है। एक तरफ नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके नेटवर्क चेन को तोड़ा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए बेहतर इलाज के साथ साथ रोजगार की ट्रेनिंग और स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब नशे से पीड़ित युवा खुद अपनी लत छोड़ने के लिए स्वेच्छा से नशा मुक्ति केंद्रों में जा रहे हैं।

विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवां ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब की पहली सरकार है जिसने नशे को जड़ से खत्म करने के लिए इतने बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। “नशा मुक्ति यात्रा” का मकसद हर गांवों में पहुंचकर एक-एक लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है।

उन्होंने लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि नशे की समस्या का सरकार सिर्फ अपने प्रयासों से समाधान नहीं कर सकती, इसके लिए आम लोगों का भी सहयोग जरूरी है। इसलिए आप लोग भी अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और सरकार का सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related