Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

पंजाब में सुखबीर बादल के पक्ष में गाना रिलीज

Date:

 

शिरोमणि अकाली दल में शुरू हुए विवाद को लेकर सुखबीर बादल और 2007 से 2017 तक के मंत्रियों को 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब पर सजा सुनाई जा सकती है। लेकिन इससे चार दिन पहले सोशल मीडिया पर एक गाना रिलीज हुआ है, जिसमें अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल को साजिश का शिकार बताया गया है।

यह गाना रॉकी मित्तल ने सुखबीर बादल के पक्ष में गाया है। रॉकी मित्तल ने इस गाने में सुखबीर बादल के पक्ष में बात की है, जबकि बागी गुट पर जमीर का कत्ल करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं गाने में केंद्र पर भी निशाना साधा गया है। रॉकी मित्तल ने इस गाने में सुखबीर बादल को दिल्ली की धक्केशाही से बचाने वाला नेता बताया है।

गीत में रॉकी मित्तल ने अकाली दल को दिल्ली की गुलामी ना सहने वाला बताते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के पैरों को हाथ लगाते हुए दिखाया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related