Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

हरियाणा में मां के अंतिम संस्कार में बेटे की मौत:मुखाग्नि देने से पहले सीने में दर्द हुआ,

Date:

हरियाणा के गुरुग्राम में मां की चिता को मुखाग्नि देते समय बेटे की भी मौत हो गई। उन्हें श्मशान घाट में सीने में तेज दर्द उठा था। इसके बाद अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सतीश को हार्ट अटैक आया था।

इस तरह परिवार में एक ही दिन में 2 मौतें हो गईं। 69 वर्षीय सतीश हरियाणा रोडवेज से रिटायर्ड थे। मां की मौत के बाद वे काफी परेशान थे।

2 जनवरी को वार्ड नंबर 16 के मोहल्ला पठान वाडा में रहने वाली धर्म देवी (92) की मौत हो गई थी। वह घर में सबसे बुजुर्ग थीं। परिवार, रिश्तेदार और जानकार अंतिम संस्कार के लिए दमदमा मार्ग स्थित स्वर्ग आश्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान जब मुखाग्नि देने के लिए बेटे सतीश को बुलाया गया तो वो फूट फूट के रोने लगे। तभी अचानक से उन्होंने दोनों हाथों से अपना सीना पकड़ लिया और बैठ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...